15 किलो सोना के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 15 Jan 2017 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
15 किलो सोना के साथ एक गिरफ्तार

रक्सौल : नेपाल की राजधानी काठमांडू में अवैध सोने की खेप पकड़े जाने का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को काठमांडू महानगरीय पुलिस के द्वारा 15 किलो सोना के साथ एक टाटा सूमो चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काठमांडू के बालाजु स्थित सूमो […]

विज्ञापन

रक्सौल : नेपाल की राजधानी काठमांडू में अवैध सोने की खेप पकड़े जाने का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को काठमांडू महानगरीय पुलिस के द्वारा 15 किलो सोना के साथ एक टाटा सूमो चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काठमांडू के बालाजु स्थित सूमो स्टैंड में कार्रवाई कर उक्त मात्रा में सोना बरामद किया है.

इसकी पुष्टि करते हुए महानगरीय पुलिस के डीएसपी संतोष तमांग ने बताया कि टाटा सूमो में रखे एक बॉक्स के अंदर बने तहखाना में सोना रखकर ऊपर से बेल्डिंग किया गया था. काफी खोजबीन के बाद सोने की बरामदगी की गयी. इस मामले में सूमो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. यहां बता दे कि काठमांडू के बालाजु सूमो स्टैंड से वीरगंज के लिए सूमो चलती है. चालक ने पूछताछ में बताया कि सोना चाइना के रसुआ बॉर्डर के रास्ते लाया गया था. जिसे भारत-नेपाल के सीमाई इलाके में भेजने की तैयारी थी. फिलहाल पुलिस चालक को हिरासत में रखकर आवश्यक पूछताछ कर रही है. जब्त सोने की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में आंकी गयी है.

मानव शृंखला में ससमय आने का निर्देश : आदापुर. मानव श्रृंखला की चल रही तैयारी को लेकर शनिवार को बीडीओ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में शिक्षा विभाग के सभी बीआरपी व सीआरसीसी ने भाग लिया. इस दौरान सभी विद्यालयों में इन दिनों मानव श्रृंखला को लेकर चल रही तैयारियों को समीक्षा लेते हुए 21 जनवरी को निर्धारित समायनुसार सभी छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर बीआरपी प्रेम कुमार, मो. हारूण, सीमा श्रीवास्तव, मो. जफर, संजीव चौबे, बिजली प्रसाद, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन