बिहार : मोतिहारी में एक करोड़ रुपये की चरस जब्त

Updated at : 11 Jan 2017 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मोतिहारी में एक करोड़ रुपये की चरस जब्त

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना अंतर्गत रामगढवा रेलवे स्टेशन पर कल रात्रि रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली एक ट्रेन से सीमाशुल्क विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस जब्त किया. सीमाशुल्क विभाग के उपायुक्त पवन कुमार ने आज बताया कि चरस की इस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना अंतर्गत रामगढवा रेलवे स्टेशन पर कल रात्रि रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली एक ट्रेन से सीमाशुल्क विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस जब्त किया.

सीमाशुल्क विभाग के उपायुक्त पवन कुमार ने आज बताया कि चरस की इस खेप को एक बैग में बारह पैकेटों में रखा गया था. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि इस साल तीसरी बार चरस की खेप पकड़ी गयी है. गत 6 जनवरी को पड़ोसी पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपये का पांच किलोग्राम चरस तथा गत 7 जनवरी को सुगौली रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से करीब 60 लाख रुपये का 6 किलोग्राम चरस बरामद की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन