मुजफ्फरपुर में दारोगा पर फरसा से हमला, गंभीर

मुजफ्फरपुर/ पारू : पारू थाने के ठेंगपुर गांव में छापेमारी करने पहुंचे गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना प्रभारी महेंद्र कुमार, महमदपुर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार व कुचायकोट थाने के चौकीदार कृष्णा यादव पर लोगों ने तलवार, फरसा से जानलेवा हमला किया. इसमें दो पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनके शरीर […]
मुजफ्फरपुर/ पारू : पारू थाने के ठेंगपुर गांव में छापेमारी करने पहुंचे गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना प्रभारी महेंद्र कुमार, महमदपुर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार व कुचायकोट थाने के चौकीदार कृष्णा यादव पर लोगों ने तलवार, फरसा से जानलेवा हमला किया. इसमें दो पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनके शरीर खून से लथपथ हो गये.
इलाज के लिए पुलिस पदाधिकारियों को पारू पीएचसी में लाया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा पदाधिकारी उमेश चंद्र शर्मा ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन हमले में चोटिल हुए बाकी पुलिसकर्मी थानेदारों को लेकर पीएमसीएच के लिए रवाना हो गये. हमले में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के बाय हाथ की कलाई कट गयी है. वहीं, सिर पर भी फरसे से हमला कर जख्मी कर दिया गया. इसमें महमदपुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार का कान कट गया है. कृष्णा यादव के सिर में गंभीर चोट है. तीनों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




