नोटबंदी के 50 िदन बाद भी नहीं सुधरे हालात

Updated at : 11 Jan 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के 50 िदन बाद भी नहीं सुधरे हालात

पताही : सरकार के नोटबंदी के खिलाफ प्रखंड के सीपीआई एवं किसान सभा द्वारा स्टेट बैंक पताही के समीप धरना का आयोजन कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर सीपीआई के जिला संयुक्त महामंत्री अखिलेश्वर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से गरीबों को कठिनाई का सामना […]

विज्ञापन

पताही : सरकार के नोटबंदी के खिलाफ प्रखंड के सीपीआई एवं किसान सभा द्वारा स्टेट बैंक पताही के समीप धरना का आयोजन कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर सीपीआई के जिला संयुक्त महामंत्री अखिलेश्वर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से गरीबों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

50 दिनों से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी हालत नहीं सुधरा है. गरीब दो हजार का नोट लेकर घूमते नजर आ रहे हैं. दिल्ली में प्रधानमंत्री जी बैठे नोटबंदी को सफल बता रहे हैं लेकिन गांव के लोग 2000 रुपये के लिए कई दिन बैंक का चक्कर काट रहे हैं तब जाकर उनको रुपये मिल पा रहा है. लेकिन उनका खुल्ला नहीं मिल पा रहा है. मौके पर अवधेश कुमार वर्मा, मजहर आलम, बैद्यनाथ राय, कैलास साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन