मदरसा शिक्षकों को पढ़ाने में होगी सुविधा

Updated at : 05 Jan 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
मदरसा शिक्षकों को पढ़ाने में होगी सुविधा

मदरसा शिक्षा बोर्ड ने उपलब्ध करायी पाठ्य सामग्री मिला मैथ व साइंस कीट मोतिहारी : मदरसा की छात्र-छात्राओं को अब साइंस एवं मैथ की प्रायोगिक शिक्षा का अवसर मिलेगा. जिला के 26 मदरसाें को लैब की मैटेरियल से लैस किया गया है. बुधवार को शहर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया मोतिहारी के सचिव मोहिब्बुल हक एवं […]

विज्ञापन

मदरसा शिक्षा बोर्ड ने उपलब्ध करायी पाठ्य सामग्री

मिला मैथ व साइंस कीट
मोतिहारी : मदरसा की छात्र-छात्राओं को अब साइंस एवं मैथ की प्रायोगिक शिक्षा का अवसर मिलेगा. जिला के 26 मदरसाें को लैब की मैटेरियल से लैस किया गया है.
बुधवार को शहर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया मोतिहारी के सचिव मोहिब्बुल हक एवं मदरसा के प्राचार्य मौलाना अरशद कासमी द्वारा साइंस एंड मैथ कीट का वितरण किया गया. पाठ्य सामग्रियां बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना द्वारा मुहैया करायी गयी है. जिसका वितरण जिला के संबंधित 26 मदरसा के प्राचार्य के बीच करते हुए सचिव सह नप उपमुख्य पार्षद मोतिहारी मोहब्बुल हक ने शिक्षा बोर्ड के प्रति अाभार प्रकट किया. कहा कि मदरसा में मैथ एवं साइंस की प्रायोगिक सामग्री का अभाव था,जिस कारण यहां शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अबतक शैक्षणिक ज्ञान ही मिलता रहा है.
लैब सामग्री की उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्र प्रायोगिक ज्ञान से वंचित थे. कहा कि मैथ एवं साइंस कीट उपलब्ध होने से मदरसा में छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक की जानकारी के साथ लैब की व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा. वही पाठ्य सामग्री में लनिंग के साथ टीचिंग मैटेरियल भी उपलब्ध करायी गयी है. जिससे मदरसा के शिक्षकों को पढ़ाने में सुविधा होगी. मौके पर आदापुर ओरैया मदरसा इस्लमिया के प्राचार्य सिकंदर आजम, सहायक शिक्षक असरफ अली,कारी जलालुद्दीन कासमी, मोहम्मद इफ्तेखार अहमद,अब्दुल लतिफ,मौलाना जावेद कासमी सहित सभी 26 मदरसा के प्राचार्य या शिक्षक उपस्थित थे.
वेतन नहीं मिलने से मदरसा शिक्षक में आक्रोश
मदरसा के शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान नहीं मिलने को लेकर काफी आक्रोश है. मदरसा अंजुमन इस्लामिया मोतिहारी में कीट वितरण के दौरान सभी मदरसा के प्राचार्य ने इसकी शिकायत मदरसा अंजुमन के सचिव मोहब्बुल हक से की. शिक्षकों का शिकायत था कि सात माह से वेतन भुगतान बंद है. जबकि सभी मदरसा से डिमांड संबंधी आवश्यक कागजात शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करा दी गयी है. आवंटन की राशि सरकार से जिला का प्राप्त होने के बाद भी बकाया भुगतान देने में आनाकानी कर बेवजह मदरसा शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है. सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वेतन भुगतान की दिशा में आवश्यक पहल करने का अाश्वासन देते हुए मदरसा शिक्षकों को लिखित शिकायत करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन