मुखिया व पूर्व मुखिया सहित 50 नामजद

सिकरहना : ढाका थाना के पड़री गांव में एक जनवरी को हुए पथराव व संघर्ष की घटना को ले ढाका थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में मुखिया अख्तर खां व पूर्व मुखिया रेयाज खान सहित करीब 50 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है. पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 20 नामजद […]
सिकरहना : ढाका थाना के पड़री गांव में एक जनवरी को हुए पथराव व संघर्ष की घटना को ले ढाका थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में मुखिया अख्तर खां व पूर्व मुखिया रेयाज खान सहित करीब 50 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है. पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 20 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर मुखिया अख्तर खान के द्वारा औरंगजेब खां, हसीब खान, हवीबु रहमान, मामूल खान सहित 13 लोगों को आरोपित किया गया है.
मुखिया ने प्राथमिकी में विरोधी द्वारा लाइसेंसी आर्म्स से फायरिंग का उल्लेख किया गया है. दूसरी प्राथमिकी कोनैन खां के द्वारा दर्ज की गयी है, जिसमें असलम खान, मजहर खान, सोनू खान, पिंकु खान सहित 16 लोगों को आरोपित किया गया है.
इधर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 20 नामजद व 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोपित कोनैन खान, प्रवेज खान, इस्तेयाक खान, काहील खान, जमशेद खान, आवैश खान को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य हो रही है. अपराधी तत्वों की खोज में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




