लूटपाट मामले के दो अारोपित गिरफ्तार

पताही : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कपड़ा व्यवसायी उपेंद्र साह के साथ लूटपाट के दो अभियुक्त को रविवार की देर रात्रि में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपनी गांव का विशाल पासवान एवं दूसरा तुरकौलिया थाना के जयसिंहपुर गांव का मोसाफिर पासवान है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के […]
पताही : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कपड़ा व्यवसायी उपेंद्र साह के साथ लूटपाट के दो अभियुक्त को रविवार की देर रात्रि में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपनी गांव का विशाल पासवान एवं दूसरा तुरकौलिया थाना के जयसिंहपुर गांव का मोसाफिर पासवान है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों रविवार के रात्रि रूपनी गांव के मंदिर के पास जमे थे, जहां से दोनों पकड़े गये. दोनों पताही के कपड़ा व्यवसायी पर घर जाने के क्रम में अन्य अपराधियों के साथ मिल कर लूटपाट की थी, जिसकी पहचान उपेंद्र साह द्वारा की गयी थी. अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. विशाल पूर्व में सिसहनी के मुखिया किशोरी ठाकुर से रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाने में व पंचगछिया के विदेशी सहनी संग आर्म्स एक्ट में जेल गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




