चांदमारी के निजी स्कूल के निदेशक पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा

Updated at : 27 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
चांदमारी के निजी स्कूल के निदेशक पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा

अंबेडकर छात्रावास के लड़के ने दर्ज करायी प्राथमिकी छात्रावास व स्कूल के छात्रों के बीच हुई थी मारपीट मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ला में एक निजी स्कूल के शिक्षक, छात्र व अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लड़कों के बीच मारपीट की घटना तूल पकड़ते जा रहा है. अंबेडकर कल्याण छात्रावास का लड़का उत्तम कुमार बैठा […]

विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास के लड़के ने दर्ज करायी प्राथमिकी

छात्रावास व स्कूल के छात्रों के बीच हुई थी मारपीट
मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ला में एक निजी स्कूल के शिक्षक, छात्र व अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लड़कों के बीच मारपीट की घटना तूल पकड़ते जा रहा है. अंबेडकर कल्याण छात्रावास का लड़का उत्तम कुमार बैठा ने अजा/जजा थाना में आवेदन देकर निजी स्कूल के निदेशक व शिक्षक उत्तम कुमार सहित करीब 40-50 छात्र व स्कूल कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि 24 दिसंबर की शाम साइकिल से चांदमारी चौक पर
किताब खरीदने जा रहा था. बीच रास्ते में निजी स्कूल के छात्र आपस में झगड़ रहे थे. उनको रास्ते से हटने के लिए कहा तो गाली गलौज करने लगे. वहा खड़े स्कूल के निदेशक व शिक्षक ने धक्का देकर गिरा दिया. जाति सूचक गाली दी. जान बचाकर छात्रावास की तरफ भागा तो खदेड़ते हुए छात्रावास में घुसकर मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन