मजदूरी से इनकार करने पर पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत भरौलिया चौक के पास खदेरू पासवान को कुछ लोगों ने घेर कर पीटा. उसकी टोकरी व कुदाल सहित दो सौ कैश छीन लिया. उसका कसूर सिर्फ इतना ही था कि उसने उनलोगों के कहने पर मजदूरी करने नहीं गया. घटना को लेकर चिरैया मिश्रौलिया गांव के खदेरू पासवान ने अजा/जजा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत भरौलिया चौक के पास खदेरू पासवान को कुछ लोगों ने घेर कर पीटा. उसकी टोकरी व कुदाल सहित दो सौ कैश छीन लिया.
उसका कसूर सिर्फ इतना ही था कि उसने उनलोगों के कहने पर मजदूरी करने नहीं गया. घटना को लेकर चिरैया मिश्रौलिया गांव के खदेरू पासवान ने अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि मजदूरी करने शहर जा रहा था.
इस दौरान भरौलिया चौक के पास पहले से खड़े देवनारायण राय, मुखिया राय, मुनी राय, पवन राय, अभिमन्यू राय सहित अन्य ने घेरकर मारपीट की. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










