नोट डबलिंग गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Updated at : 23 Dec 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. सौ के बंडल में रखे थे नोट सर्च अभियान में सेंट्रो कार व तीन मोबाइल जब्त मोतिहारी /डुमरियाघाट : डुमरियाघाट थाना ने अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए चलाये जा रहे सर्च अभियान के तहत गुरुवार को नोट डबलिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास एक सेंट्रो कार, तीन […]
विज्ञापन
सफलता. सौ के बंडल में रखे थे नोट
सर्च अभियान में सेंट्रो कार व तीन मोबाइल जब्त
मोतिहारी /डुमरियाघाट : डुमरियाघाट थाना ने अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए चलाये जा रहे सर्च अभियान के तहत गुरुवार को नोट डबलिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास एक सेंट्रो कार, तीन मोबाइल तथा रूमाल में बंधा हुआ एक सौ के नोट का बंडल बरामद किया है.
गिरफ्तार लोगों में राजेश महतो, श्रीलाल महतो, कृष्णा कुमार तथा रामबाबू महतो बताये जाते है. ये चारों पीपरा कोठी थाना के पंडितपुर एवं मठिया के रहने वाले है. डुमरियाघाट पुलिस द्वारा रामपुर खजुरिया ओभर ब्रीज के उपर सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच पीपराकोठी से गोपालगंज की ओर तीव्र गति से आ रही एक सेंट्रो को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी. जिनके पास रूमाल में एक सौ का बंडल लपेटा हुआ बरामद हुआ,
और पुलिस उन चारों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ करना शुरू कर दिया. इन चारों नोट डबलिंग के धंधे से जुड़े होने की बाते बतायी. थानाध्यक्ष शंभु प्रसाद ने बताया कि इन लोगों से और भी जानकारी ली जा रही है. इन लोगों द्वारा नोट डबलिंग के कई राज खुलने वाले है. पूछ-ताछ के बाद इन लोगों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




