पंपोर में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 19 Dec 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
पंपोर में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ग्राम स्वराज मंच के सदस्य . आदापुर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला के पमपोर सेक्टर के समीप आतंकी हमला में शहीद सेना के तीन जवानों के प्रति स्थानीय आदापुर पोखरा के समीप ग्राम स्वराज मंच के सदस्यों के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान शहीद जवानों के प्रति […]

विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ग्राम स्वराज मंच के सदस्य .

आदापुर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला के पमपोर सेक्टर के समीप आतंकी हमला में शहीद सेना के तीन जवानों के प्रति स्थानीय आदापुर पोखरा के समीप ग्राम स्वराज मंच के सदस्यों के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान शहीद जवानों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए देश की जनभावना के देखते हुए आतंकियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग केंद्र सरकार से की गई. सभा की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की.
श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमारे जवान लगातार शहीद हो रहे हैं. सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए. पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ठोस रणनीति बनायी जानी चाहिए. एक सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलनेवाला है. सरकार पाकिस्तान के नपाक इरादे को नेशतनाबुत करने के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके को अपना कर सबक सिखाना चाहिए. वही मौके पर सरपंच, गोरख राम, परमानंद सहनी, राजेश कुमार, मोहम्मद जाकिर हुसैन, बीरेन्द्र सिंह, मायालाल भगत, चंदन प्रसाद, प्रमोद चौरसिया, छोटेलाल साह, मुमताज आलम, रऊफ आलम, शिवशंकर राम, बीरेन्द्र ठाकुर, मोहम्मद नकीउल्लाह, डॉ. एम. जावेद, रमेश साह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन