अंकित के एकाउंट के लाखों रुपये हुए है ट्रांसफर

मोतिहारी : नगर व ओडिशा पुलिस ने शहर के श्रीकृष्ण नगर में साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश अंकित राज की खोज में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को विशेष सफलता नहीं मिली. अंकित राज घर से फरार मिला. बताया जाता है कि उड़ीसा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहारिका वेन्या नामक एक छात्रा […]
मोतिहारी : नगर व ओडिशा पुलिस ने शहर के श्रीकृष्ण नगर में साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश अंकित राज की खोज में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को विशेष सफलता नहीं मिली. अंकित राज घर से फरार मिला. बताया जाता है कि उड़ीसा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहारिका वेन्या नामक एक छात्रा के खाता से 10 हजार रुपये साइबर फ्रॉडों ने निकाल लिया. इसको लेकर उड़ीसा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. उड़ीसा सदर थाना के सब इंस्पेक्टर नटवरनंदा ने बताया कि अनुसंधान में पता चला है कि नेहारिका वेन्या के खाता से मोबाइल के जरिये अंकित राज के मोतिहारी एडीबी बैंक खाता में 10 हजार कैश ट्रांसफर किया गया है.
जिस मोबाइल से उसके खाता में कैश भेजा गया है, वह मोबाइल नौवाडीह के मो शमीम का है. इस घटना में मो शमीम की खोजबीन भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि अंकित राज के बैंक एकाउंट का डिटेल निकालने पर पता चला है कि उसके एडीबी बैंक एकाउंट में करीब 25 से 30 लोगों के एकाउंट से लाखों रुपये ट्रांसफर हुए है.सारा पैसा मो शमीम के मोबाइल से ही उसके खाता में ट्रांफसर हुआ है.इससे साबित हो रहा है कि अंकित राज व मो शमीम साइबर फ्रॉड गिरोह के सक्रिय मेम्बर है. छापेमारी में नाका तीन के प्रभारी रविशंकर कुमार, धर्मजीत महतो व उड़ीसा कोटापुर के सदर थाना के सब इंस्पेक्टर नटवरनंदा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




