प्रेम-भाइचारे का संदेश देता है क्रिसमस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कैरोल गीत गाते क्रिश्चन श्रद्धालु ़ आया मसीह आया जगत में आया…..से गूंजा शहर बरियारपुर, सुगौली व पतौरा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर मोतिहारी : कैरोल गीतों के साथ ईसाई धर्मावलंबी क्रिसमस की तैयारी में जुट गये हैं. ईसाई समुदाय के लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर सामूहिक रूप से कैरोल गीत गा रहे […]
विज्ञापन
कैरोल गीत गाते क्रिश्चन श्रद्धालु ़
आया मसीह आया जगत में आया…..से गूंजा शहर
बरियारपुर, सुगौली व पतौरा में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर
मोतिहारी : कैरोल गीतों के साथ ईसाई धर्मावलंबी क्रिसमस की तैयारी में जुट गये हैं. ईसाई समुदाय के लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर सामूहिक रूप से कैरोल गीत गा रहे हैं. गुरुवार को पुलिस केंद्र, कचहरी, बलुआ, चांदमारी, जानपुल, मीना बाजार आदि में आया मसीह… हमें बचाने आया एवं आज आया मसीह… शोर है गली-गली आदि गीतों से शहर गूंज उठा.
इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर जेरम ने कहा कि आगमन का हम ईसाई समुदाय के लोग अपने मुक्तिदाता ईसा मसीह के आने का इंतजार कर रहे हैं. ईसा मसीह के आगमन काल में हमलोगों को बुरी आदतों काे त्यागने और अच्छे गुणों को ग्रहण करने का संकल्प लेना चाहिए.
फादर जेरम ने क्रिसमस का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का संदेश पूरे संसार के लोगों के प्रेम के सूत्र में बांधने का था. चाहे व किसी भी धर्म व संप्रदाय का क्यों न हो? मौके पर फादर जेरम के अलावा फादर अनंत, ब्रदर वाल्टर, सिस्टर रीता, करूणा, रेजीना सहित दर्जनों लोग थे. इसके अलावा जिले के पचपकड़ी, सुगौली, रामगढ़वा, चकिया, मधुबन, पतौरा आदि क्रिसमस बस्ती में भी कैरोल गायन हुुआ. कैरोल गायन 20 दिसंबर तक विभिन्न क्रिसमस बस्तियों में चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










