कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खुला
Updated at : 16 Dec 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जायेगा प्रशिक्षण रक्सौल : मुख्य पथ स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने गुरुवार को बिहार कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र का उदघाटन स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, एसडीओ श्रीप्रकाश, राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस नेता बच्चा मिश्र […]
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जायेगा प्रशिक्षण
रक्सौल : मुख्य पथ स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने गुरुवार को बिहार कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र का उदघाटन स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, एसडीओ श्रीप्रकाश, राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस नेता बच्चा मिश्र सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया.
कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम में एक यह भी कार्यक्रम शामिल है. इसमें युवाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि साइट पर पंजीकृत युवाओं को मैसेज के माध्यम से प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी.
उसके बाद रिक्ति के अनुसार नामाकंन होगा और युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद युवाओं का कौशल विकास होगा और वे अच्छी नौकरी कर आर्थिक तौर पर समृद्ध हो सकेंगे. वहीं विधायक डॉ सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि इस केंद्र से युवाओं को खासा लाभ मिलेगा और केंद्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा. मौके पर बीडीओ अमीत कुमार, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा, कांग्रेस नेता रामबाबू यादव, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, उदय सिंह, गुड्डू सिंह, सुरेश कुमार, रामविनय सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




