पीएम मुद्रा लोन के नाम पर 40 लोगों से ठगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : बेरोजगारों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 40 लोगों से ठगी की गयी है. इस मामले में बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी को ले प्रदर्शन किया गया. लोगों ने ठगी आरोप जानपुल स्थित मानव कल्याण ट्रस्ट पर लगाया है. घटना के बाद कार्यालय में ताला […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बेरोजगारों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 40 लोगों से ठगी की गयी है. इस मामले में बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी को ले प्रदर्शन किया गया. लोगों ने ठगी आरोप जानपुल स्थित मानव कल्याण ट्रस्ट पर लगाया है. घटना के बाद कार्यालय में ताला जड़ ट्रस्ट के कर्मी फरार हो गये हैं. दर्ज प्राथमिकी में
पीएम मुद्रा लोन
कहा गया है कि मई 16 में आरोपित सूरज सोनी, मनीष पांडेय, प्रकाश तिवारी, चंदन कुमार द्वारा क्षेत्रों में लोगों से प्रति व्यक्ति 12-12 सौ रुपये लिया गया व एक सप्ताह के अंदर एक से पांच लाख तक पीएम मुद्रा लोन दिलाने की बात कही गयी. फिर 15 दिनों के बाद प्रति व्यक्ति पांच-पांच हजार रुपये की मांग की गयी. लोग पहले लोन की मांग करने लगे और पैसा देने से इनकार कर गये. कुछ दिन तक लोन न मिलने पर कार्यालय जाकर 12 सौ रुपये की मांग की. इसके बाद कार्यालय में ताला बंद कर सभी आरोपित फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










