छात्रावास के लिए सामान की होगी खरीदारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आपूर्ति के लिए 21 दिसंबर को होगा टेंडर तैयारियों में जुटा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मोतिहारी : शहर के छतौनी में संचालित अल्पसंख्यक छात्रावास का शीघ्र कायाकल्प होगा.इसकी बेहतरी के लिए विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गयी है और उपयोगी सामान की खरीदारी के लिए 13 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. इसको ले टेंडर की […]
विज्ञापन
आपूर्ति के लिए 21 दिसंबर को होगा टेंडर
तैयारियों में जुटा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
मोतिहारी : शहर के छतौनी में संचालित अल्पसंख्यक छात्रावास का शीघ्र कायाकल्प होगा.इसकी बेहतरी के लिए विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गयी है और उपयोगी सामान की खरीदारी के लिए 13 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. इसको ले टेंडर की प्रकिया शुरू कर दी गयी है और 21 दिसम्बर को टेंडर डालने का आखिरी समय निर्धारित किया गया है.जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शशिभुषण तिवारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में सभी प्रकियाएं पूरी की जा रही है.छात्रावास में रहने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो,इस बाबत कार्रवाई की जा रही है.
इनकी होगी खरीदारी : चौकी-86, स्टील का अलमीरा-86, टेबल-86, कार्यालय के लिए अलमीरा-1, प्लास्टिक की कुर्सी-98, चेम्बर के लिए टेबल-कुर्सी-1, आरओ-1, ब्लू स्टार कुलिंग सिस्टम-3, बडा डेग-4, खाने का प्लेट-100, कटौरा-200, ग्लास-100 व जग-6 ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










