जालसाज के घर कुर्की करने पहुंची सीबीआइ

Updated at : 20 Nov 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
जालसाज के घर कुर्की करने पहुंची सीबीआइ

मोतिहारी : नगर पुलिस के सहयोग से पटना सीबीआइ की टीम शनिवार को चांदमारी के एक जालसाज के घर कुर्की करने पहुंची. इस दौरान पता चला कि जालसाज अपना मकान सहित सारी संपत्ति बेच फरार हो चुका है. उसके बाद सीबीआइ टीम बैरन वापस लौट गयी. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि चांदमारी का […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर पुलिस के सहयोग से पटना सीबीआइ की टीम शनिवार को चांदमारी के एक जालसाज के घर कुर्की करने पहुंची. इस दौरान पता चला कि जालसाज अपना मकान सहित सारी संपत्ति बेच फरार हो चुका है. उसके बाद सीबीआइ टीम बैरन वापस लौट गयी. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि चांदमारी का देवेश कुमार दिवाकर पर वर्ष 2007 में पटना सीबीआई कोर्ट मुकदमा दर्ज हुआ था. फरारी की स्थिति में सीबीआई कोर्ट से उसके विरुद्ध कुर्की का आदेश निकला है. उन्होंने बताया कि देवेश कुमार दिवाकर सही में अपना मकान व सारी संपत्ति बेच चुका है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

शहर के चांदमारी मुहल्ले की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन