विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Updated at : 20 Nov 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

मोतिहारी : अरेराज में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया. शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पहुंच उसकी जान बचायी. घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है. घटना को लेकर पीडि़ता बेबी देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर पति कुंदन पंडित, ससुर किशुन पंडित, सास रामज्योति […]

विज्ञापन

मोतिहारी : अरेराज में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया. शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पहुंच उसकी जान बचायी. घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है. घटना को लेकर पीडि़ता बेबी देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर पति कुंदन पंडित, ससुर किशुन पंडित, सास रामज्योति देवी,

अमित पंडित,मनीष पंडित व प्रियंका देवी को आरोपित किया है. महिला थाना प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 16 अक्तूबर 2010 को कुंदन पंडित के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उनके द्वारा मायके वालों से दहेज में दो लाख कैश व बाइक मांगने के लिए दबाव दिया जाने लगा. इंकार करने पर हमेशा मारपीट व खाना-पानी भी बंद कर प्रताडि़त किया गया. शुक्रवार की शाम उक्त सभी आरोपियों ने हत्या की नीयत से हाथ-पैर बांध केरोसिन छिड़क जलाने का प्रयास किया, शोरगुल पर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए तो जान बची. रात होने पर सारा आभूषण व कपड़ा छीन घर से धक्का देकर भगा दिया. फिलहाल बेबी अपनी तीन बच्चियों को लेकर शहर के धर्मसमाज चौक स्थित मायके में है.

ताड़ी के दो कारोबारी सहित तीन गिरफ्तार : गोविंदगंज ़ स्थानीय पुलिस ने शनिवार को अहले सुबह विभिन्न गांव के छापेमारी कर चुलाई भठ्ठी को ध्वस्त करते हुए ताड़ी के दो कारोबारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. भठ्ठी संचालक चंद्रीका साह व गुरहां नयका टोला से मुकेश सहनी व मननपुर गांव से मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन