संपत्ति बंटवारे के विवाद में महिला को पीटा, घायल

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत घोड़मरवा गांव में कौशल्या देवी को जमीनी विवाद में बेरहमी से पीटा गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर ग्रामीण रामप्रवेश यादव, बच्चालाल यादव, रामकृपाल यादव, विकास यादव, नरेश यादव व संदीप यादव को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है […]
मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत घोड़मरवा गांव में कौशल्या देवी को जमीनी विवाद में बेरहमी से पीटा गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर ग्रामीण रामप्रवेश यादव, बच्चालाल यादव, रामकृपाल यादव, विकास यादव, नरेश यादव व संदीप यादव को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि सम्पत्ति बटवारे के बाद जमीन में खूंटा लगा निशाना बनाया गया था. उक्त सभी आरोपी उस खूंदा को उखाड़ फेंक रहे थे. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. चांदी का सिकड़ी व अन्य समान छीनने का आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




