मोतीझील व कररिया मन का होगा विकास
Updated at : 18 Nov 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता यादोपुर विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम ने मोतीझील का लिया जायजा तैयार डीपीआर का धरातल पर मुआयना मुख्य पार्षद व इओ से ली जानकारी केंद्र सरकार को टीम सौंपेगी रिपोर्ट मोतिहारी : शहर के मोतीझील के विकास को केंद्रीय पहल पर पहुंची अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को झील का निरीक्षण किया. टीम […]
विज्ञापन
कोलकाता यादोपुर विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम ने मोतीझील का लिया जायजा
तैयार डीपीआर का धरातल पर मुआयना
मुख्य पार्षद व इओ से ली जानकारी
केंद्र सरकार को टीम सौंपेगी रिपोर्ट
मोतिहारी : शहर के मोतीझील के विकास को केंद्रीय पहल पर पहुंची अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को झील का निरीक्षण किया. टीम में पश्चिम बंगाल के कोलकाता यादवपुर विश्वविद्यालय से आये स्कूल ऑफ वाटर रिसोर्स डिपाटर्मेंट इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रो.अरूनाभ मजमूदार,डॉ. पंकज कुमार राय व आशीष मजमूदार ने झील का मुआयना कर जानकारी ली. मौके पर नप मुख्य सभापति प्रकाश अस्थाना एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमर मोहन प्रसाद सहित कनीय अभियंता उपस्थित थे.
इस दौरान टीम ने झील के विकास को तैयार डीपीआर के तहत झील का मुआयना कर आकलन किया. वही झील विकास में भौगोलिक एवं तकनीकी संबंधी जानकारी ली. टीम की मोनिटरिंग कर रहे प्रो.मजमूदार ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा झील के विकास को लेकर केन्द्र सरकार को सौपी गयी डीपीआर का धरातल पर जांच की जा रही है. कहा कि डीपीआर के मुताबिक झील के विकास को बनायी गयी कार्य योजना के जरूरत का आकलन किया जा रहा है. जरूरत के मुताबिक डीपीआर में सुधार के साथ आवश्यक निर्माण संबंधी कार्य का समावेश किया जायेगा. जिसका रिपोर्ट टीम केन्द्र सरकार को सौपेगी. उन्होने बताया कि मोतीझील के साथ कररिया मन के विकास को लेकर तैयार डीपीआर का धरातल पर मुआयना पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




