बिहार के छह मत्स्यपालक दिल्ली में होंगे सम्मानित

Updated at : 18 Nov 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के छह मत्स्यपालक दिल्ली में होंगे सम्मानित

बिहार के छह मत्स्यपालक दिल्ली में होंगे सम्मानित मोतिहारी : सर्वश्रेष्ठ मछली(मत्स्य)उत्पादन को ले विश्व मछली दिवस पर 21 नवंबर को बिहार के छह किसान दिल्ली में सम्मानित होंगे. इसमें चार किसान पूर्वी चंपारण के हैं. इनमें छौड़ादानो के शैलेश कुमार सिंह, बंजरिया के प्रखंड प्रमुख ललन कुमार चौधरी, केसरिया के अजीत कुमार व मझरिया […]

विज्ञापन

बिहार के छह मत्स्यपालक दिल्ली में होंगे सम्मानित

मोतिहारी : सर्वश्रेष्ठ मछली(मत्स्य)उत्पादन को ले विश्व मछली दिवस पर 21 नवंबर को बिहार के छह किसान दिल्ली में सम्मानित होंगे. इसमें चार किसान पूर्वी चंपारण के हैं. इनमें छौड़ादानो के शैलेश कुमार सिंह, बंजरिया के प्रखंड प्रमुख ललन कुमार चौधरी, केसरिया के अजीत कुमार व मझरिया तुरकौलिया के पारस सहनी हैं.
इन सभी किसानों को केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंंह सम्मानित करेंगे. बिहार में सर्वश्रेष्ठ मछली उत्पादन का सम्मान पूर्वी चंपारण के शैलेश को मिलेगा. जिला मत्स्य अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि अब पूर्वी चंपारण अपने खाने के लिए 80 प्रतिशत मछली का उत्पादन कर रेहू, कतला और पैंगेसियस को दूसरे प्रदेश में भी भेज रहा है. नेपाल में पैंगेसियस व नैनी मछली की ज्यादा मांग है. छौड़ादानो में पैंगेसियस का उत्पादन जिले में सबसे ज्यादा हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन