व्यवसायी से आठ लाख के आभूषण की लूट

मोतिहारी : शहर के बलुआ गोपालपुर मोहल्ले में उचक्कों ने स्वर्ण व्यवसायी अभिषेक कुमार का आभूषण से भरा बैग लूट लिया. बैग में करीब आठ लाख के सोने व चांदी का आभूषण, छह हजार कैश व चाबी सहित दो सेलफोन थे. घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है. शक के आधार पर व्यवसायी ने दो […]
मोतिहारी : शहर के बलुआ गोपालपुर मोहल्ले में उचक्कों ने स्वर्ण व्यवसायी अभिषेक कुमार का आभूषण से भरा बैग लूट लिया. बैग में करीब आठ लाख के सोने व चांदी का आभूषण, छह हजार कैश व चाबी सहित दो सेलफोन थे. घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है. शक के आधार पर व्यवसायी ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया.
सूचना पर नाका चार के प्रभारी धीरज कुमार ने मौके पर पहंुच छानबीन की. पकड़े गये दोनों युवकों को लेकर थाना पहंुचे. घटना को लेकर अगरवा मोहल्ला निवासी व्यवसायी अभिषेक ने थाना में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




