सुगौली से अपहृत लुधियाना से बरामद

सुगौली : थाना में दर्ज अपहरण कांड में सभी तीनों अपहृत को पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि अपहरण कांड संख्या 184/16 के तहत करमवा रघुनाथपुर पंचायत निवासी पुनिता देवी ने अपनी पुत्री माला कुमारी, सुरीता कुमारी, देवर राहुल कुमार के अपहरण का मामला अपने स्कार्पियो चालक […]
सुगौली : थाना में दर्ज अपहरण कांड में सभी तीनों अपहृत को पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि अपहरण कांड संख्या 184/16 के तहत करमवा रघुनाथपुर पंचायत निवासी पुनिता देवी ने अपनी पुत्री माला कुमारी, सुरीता कुमारी, देवर राहुल कुमार के अपहरण का मामला अपने स्कार्पियो चालक बेलवतिया निवासी एराज मियांं,
इमरान मियां और उसकी पत्नी और साला पर दर्ज कराया था. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी. पुलिस ने आरोपित के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों अपहृता को बरामद कर लिया है. वहीं अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए विभागीय कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




