कोटवा में सगे भाइयों को फरसा से मारकर किया घायल

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में सार्वजनिक सरकारी जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर विजय पटेल व उसके भाई शक्ति पटेल को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर विजय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को […]
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में सार्वजनिक सरकारी जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर विजय पटेल व उसके भाई शक्ति पटेल को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर विजय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है
कि ग्रामीण आबिद मियां, हवलदार मियां, गनी महमद, कलामुद्दीन मियां, सगीर मियां, नुरहसन मियां, मुटन आलम, उरी मियां, जौवाद मियां, शमशाद मियां, गुली मियां, सगीर आलम, हैदर मियां, समीर मियां, सज्जाद आलम, अतिउल्लाह आलम सहित अन्य लोग सोमवार की रात करीब एक बजे सार्वजनिक जमीन पर ईंट गिरवाकर दीवार जोड़वा रहे थे. सूचना पर गांव के लोगों के साथ भोपतपुर ओपी पहंुच पुलिस को सूचना दी. वहां से वापस जमीन पर आया तो उक्त आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया. बचाने आये भाई शक्ति को फरसा से मार घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




