जिंदगी की जंग लड़ रही है सिद्धि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पताही : प्रखंड क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव की 15 वर्षीया लड़की पिछले वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है. लगातार एम्स नई दिल्ली में बेड खाली होने का इंतजार करते-करते गांव लौट आयी है. अब वह जिंदगी एवं मौत के बीच जंग परसौनी कपूर में लड़ रही है. लड़की परसौनी कपूर गांव के पंडित […]
विज्ञापन
पताही : प्रखंड क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव की 15 वर्षीया लड़की पिछले वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है. लगातार एम्स नई दिल्ली में बेड खाली होने का इंतजार करते-करते गांव लौट आयी है. अब वह जिंदगी एवं मौत के बीच जंग परसौनी कपूर में लड़ रही है.
लड़की परसौनी कपूर गांव के पंडित श्रीभगवान तिवारी की पुत्री सिद्धिदात्री कुमारी है. उसने 2014 में पताही कन्या उच्च विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी तभी इस बीमारी से वह पीड़ित हो गयी. तब पिता श्री तिवारी गांव-देहात होते बेतिया, मोतिहारी में इलाज कराते रहे. दिनों दिन उसकी स्थिति खराब होती गयी. ग्रामीणों के कहने पर एक जुलाई 2014 को पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित बताया. और अॉपरेशन के लिए दिल्ली स्थित एम्स में रेफर कर दिया. एम्स में 22 नवंबर 2014 को नंबर लगाया गया, जिसका फाइल नंबर 2384 /एनएस1415 बना. इलाज शुरू हुआ जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए 29 मई 2015 को समय दिया.
लेकिन बेड खाली नहीं होने के कारण इस बच्ची का ऑपरेशन निर्धारित तिथि को नहीं हो सका.
दो वर्षों से लगा रहे हैं चक्कर : लड़की के पिता ने बताया कि हम लोग गरीब परिवार से आते हैं. पिछले दो वर्षों से दिल्ली स्थित एम्स का चक्कर लगा रहे हैं, ऑपरेशन के लिए अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है. पैसा भी नहीं है कि कही और दिखा सके.
अब तो भगवान पर ही भरोसा है.
एम्स में नहीं मिला बेड, लौटी वापस अपने गांव
ब्रेन ट्यूमर से बच्ची ग्रस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










