युवा कल्याण मोरचा दिलायेगा रोजगार

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ला स्थित बिहार विभूति पूर्व सांसद सीताराम सिंह के आवास पर मधुबन युवा कल्याण मोरचा द्वारा चम्पारण से बेरोजगारी दूर करने को ले ‘उम्मीद’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन एमएस कॉलेज के प्राचार्य एचएन ठाकुर ने किया. श्री ठाकुर ने कहा कि युवा कल्याण मोरचा की यह पहल […]
मोतिहारी : शहर के चांदमारी मुहल्ला स्थित बिहार विभूति पूर्व सांसद सीताराम सिंह के आवास पर मधुबन युवा कल्याण मोरचा द्वारा चम्पारण से बेरोजगारी दूर करने को ले ‘उम्मीद’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन एमएस कॉलेज के प्राचार्य एचएन ठाकुर ने किया.
श्री ठाकुर ने कहा कि युवा कल्याण मोरचा की यह पहल बेरोजगारों के लिए सार्थक साबित होगी. मोरचा के संस्थापक राणा रंजीत सिंह ने कहा कि संगठन का उदेश्य समाज के सभी वर्गों का विकास करना है, जिसके लिए शिक्षा व रोजगार महत्वपूर्ण है. उन्होंने ने कहा कि समाज के युवकों को शिक्षित कर रोजगार दिला चंपारण को खुशहाल बनाया जाये. कार्यक्रम में संजय कुमार ओझा, रंजीत गिरि, अनुराग पुरी, मनोज जायसवाल, पवन, दीपक, सुबोध, संजीव कुमार, अनोज, अरविंद कुमार, विवेक मिश्रा, सचिन, रवि, रोहित, सुमित, राजू, राजन रमेश, संतोष गुप्ता आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




