50 हजार कांवरियों ने भरा जल
Updated at : 15 Sep 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

पताही : अनंत चतुर्दशी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाने को ले देवापुर संगम घाट पर बुधवार की सुबह से ही कांवरियों की भीड़ जलबोझी को आते रहे. इस घाट से बुधवार को 50 हजार कांवरियों द्वारा जल भरा गया. कांवरियों के सुरक्षा में पचपकड़ी दारोगा रमेश सिंह, मुखिया पति वेदानंद […]
विज्ञापन
पताही : अनंत चतुर्दशी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाने को ले देवापुर संगम घाट पर बुधवार की सुबह से ही कांवरियों की भीड़ जलबोझी को आते रहे. इस घाट से बुधवार को 50 हजार कांवरियों द्वारा जल भरा गया. कांवरियों के सुरक्षा में पचपकड़ी दारोगा रमेश सिंह, मुखिया पति वेदानंद झा, मुरारी मिश्र, रामबाबू सिंह, सतीश कुमार झा, राजीव झा आदि लगे रहे.
बोलबम के नारे से गूंजती रही शिवनगरी
अरेराज . अनंत चतुर्दशी को लेकर जलाभिषेक के लिए आये कांवरियों से पूरा शिवनगरी पटा रहा. देवापुर नदी से जलभरी कर आये डेढ़ लाख कांवरिया बुधवार को त्रयोदशी तिथि को लेकर पंचमुखी बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किये. कांवरियों के जयघोष से मंगलवार की रात्रि से ही शिवनगरी गूंजने लगा. गेरुआ वस्त्र पहने महिला व पुरुष कांवरिया शिव जयकारे के साथ नाचते गाते दिनभर शिवनगरी पहुंचते रहे.
पड़ाव स्थलों पर थी अदभुत व्यवस्था : कांवरियों के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा चिन्हित पड़ाव स्थलों पर प्रकाश, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व पेयजल की उत्तम व्यवस्था की गयी थी. वही मुख्य चौक से लेकर सभी पड़ाव स्थलों व मंदिर परिसर तक उत्तम प्रकाश के लिए एक दर्जन जेनसेट लगाया गया था. नगर पंचायत द्वारा सभी पड़ाव स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया.
नियंत्रण कक्ष में थी मेडिकल बेड
मंदिर परिसर में बने नियंत्रण कक्ष में मंदिर प्रबंधन व न्यास समिति द्वारा खोया पाया कक्ष बनाया गया था. जहां कांवरियों द्वारा किसी की खोने पर लाउड स्पीकर से प्रचार किया जा रहा था.वही समय समय पर भीड़ को नियंत्रण के लिए पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया जा रहा था. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो बेड के साथ चिकित्सक, नर्स व सभी प्रकार की दवा उपलब्ध रखा गया था.
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था: मंदिर परिसर से लेकर हर पड़ाव स्थलों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी. डीएसपी नुरुल हक के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल मंदिर से लेकर चप्पे- चप्पे पर तैनात थे. वही सादे लिबास व गश्ती दल द्वारा भी पूरे मेला क्षेत्र में गश्ती किया जा रहा है.साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
सेवा शिविर का कार्य सराहनीय अनंत चतुर्दशी के मौके पर आने वाले कांवरियों की सेवा में सनातन ब्राह्मण शिविर, व्यवसायी सेवा शिविर ,पयुष सेवा शिविर, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा शिविर, मां सुथरा सेवा शिविर सहित शिविरों में कांवरियों की सेवा की व्यवस्था थी.व्यवसायी सेवा शिविर में कांवरियों के लिए दो दिनों से 24 घंटे लंगड़ की व्यवस्था गयी है.
वहीं मेडिकल एसोसिएशन सेवा शिविर द्वारा इलाज की उत्तम व्यवस्था की गयी थी.सभी शिविरों में कांवरियों के लिए निंबू पानी,गर्म जल,व फर्स्ट ऐड की यवस्था थी. कांवरियों की सेवा में जसवंत सिंह,रामबाबू सिंह,मुखिया बाबर सिंह,दिनेश पांडेय, झुना पांडेय,सुनील प्रसाद,महेश प्रसाद,लोकेश कुमार,अरुण सिंह सहित समाज सेवियों की सराहनीय कदम रहा.
12.30 बजे खुला मंदिर का पट सुरक्षा के थे कड़े प्रबंध
अरेराज में अनंत चतुर्दशी पर जलाभिषेक को उमड़ी कांवरियों की भीड़ व डाक बम को ले शहर के गांधी चौक पर स्थापित शिवलिंग की झांकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




