एनएसयूआइ ने की एसएनएस कॉलेज में तालाबंदी
Updated at : 01 Sep 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रों ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने की दी चेतावनी मोतिहारी : शहर के एसएनएस कॉलेज में नामांकन के नाम पर हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बिटू यादव ने लगभग 200 छात्रों के साथ बुधवार को एसएनएस महाविद्यालय में तला बंदी की. अध्यक्ष ने महाविद्यालय के प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा […]
विज्ञापन
छात्रों ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने की दी चेतावनी
मोतिहारी : शहर के एसएनएस कॉलेज में नामांकन के नाम पर हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बिटू यादव ने लगभग 200 छात्रों के साथ बुधवार को एसएनएस महाविद्यालय में तला बंदी की. अध्यक्ष ने महाविद्यालय के प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मागांधी के कर्मभूमि चम्पारण को अपवित्र होते नहीं देखा जा सकता है.
एनएसयूआई अध्यक्ष ने कहा अगर मेरीट लिस्ट जांच कर नामांकन से बंचित छात्रों को न्याय नही मिलता है तो एनएसयूआई छात्र-छात्राओं हक और हुकुक के लिए चरण बद्ध आंदोलन करेगी और इस का जिम्मेवारी कॉलेज के प्राचार्य और कॉलेज के प्रशासन की होगी. मौके पर छात्र नेता गोलू कुमार, सिधांत पटेल, दीपक कुमार, दिप्पू सिंह, परमानंद कुमार, राजा कुमार, रमेश कुमार, अजाद अंसारी, सबन नेशा,
आरती कुमारी, बिजली साह समेत सैकड़ों छात्रा उपस्थित थे. इस संबंध में पूछे जाने पर प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में नामांकन नियमानुसार पूरी पारदर्शीता के साथ किया जा रहा है. फिर भी अगर गलती पकड़ी जाती है तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




