पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों से की मारपीट, प्राथमिकी

Updated at : 31 Aug 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों से की मारपीट, प्राथमिकी

मोतिहारी : राजकीय पॉलटेक्निक कॉलेज के छात्रों को कचहरी चौक पर घेरकर मारपीट की गयी. उसमें छात्र मनमोहन कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, प्रियांशु कुमार व लालू कुमार घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मनमोहन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गंडक कॉलोनी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : राजकीय पॉलटेक्निक कॉलेज के छात्रों को कचहरी चौक पर घेरकर मारपीट की गयी. उसमें छात्र मनमोहन कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, प्रियांशु कुमार व लालू कुमार घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर मनमोहन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसने गंडक कॉलोनी के युवकों को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि गंडक कॉलोनी के युवक कॉलेज के पास जुआ खेलते है. छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से छेड़खानी करते है.
इसका विरोध करने पर युवकों ने कॉलेज परिसर में घुसकर गाली गलौज की, उसके बाद कचहरी चौक पर सब्जी खरीदने गये तो पिस्टल सहित हॉकी स्टिक व अन्य घातक हथियार से लैस करीब एक दर्जन युवकों ने घेर मारपीट की.
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन