बेलबनवा में छोटे भाई को राॅड से मार सिर फोड़ा

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला में सगे भाई ने संजीत कुमार उर्फ मुन्ना दूबे को लोहे के राड से मार सिर फोड़ दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. संजीत ने बड़े भाई संजय कुमार द्विवेदी के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि संजय […]
मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला में सगे भाई ने संजीत कुमार उर्फ मुन्ना दूबे को लोहे के राड से मार सिर फोड़ दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. संजीत ने बड़े भाई संजय कुमार द्विवेदी के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि संजय कुमार शराब की नशे में धुत होकर घर में घुस गाली गलौज करने लगा. कहा कि घर में रहना है तो 50 हजार रुपये दो, वरना घर छोड़ दो.
विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारने दौड़ा. उसके घर से घर से निकल सीधे नगर थाना शिकायत करने पहुंचा. पुलिस ने घर पर पहुंच मामले की जांच की. अगले दिन फिर शराब के नशे में धुत होकर आया. पुलिस से शिकायत करने को लेकर लोहे की राड से मार सिर फोड़ दिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




