तकनीकी खराबी से रुकी मालगाड़ी

Updated at : 31 Aug 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से रुकी मालगाड़ी

मोतिहारी : अप बीसीएन एमटी मालगाड़ी की बैगन में आयी तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से सटे शहर स्थित रेल फाटक पर जाम की स्थिति बन गयी. इस दौरान करीब 20 मिनट तक गेट संख्या 161, 162 वं 163 बंद रहा. हालांकि कि चालक ने सूझबूझ से बैगन की डैमेज […]

विज्ञापन

मोतिहारी : अप बीसीएन एमटी मालगाड़ी की बैगन में आयी तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से सटे शहर स्थित रेल फाटक पर जाम की स्थिति बन गयी.

इस दौरान करीब 20 मिनट तक गेट संख्या 161, 162 वं 163 बंद रहा. हालांकि कि चालक ने सूझबूझ से बैगन की डैमेज हॉस पाइप की मरम्मती किया. जिसके बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुआ. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अप बीसीएन डीसी मालगाड़ी रेल खंड से रन थ्रु गुजरने वाली थी. जिसको लेकर रेल फाटक बंद कराया गया था. इसी बीच मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर डाउन रंगिया डीसी के लाइन संख्या तीन पर आने की सूचना प्राप्त हुई. जिसको लेकर अप बीसीएन को होम सिग्नल पर रोक दिया गया. सिंग्नल मिलने पर जब अप बीसीएन आगे बढ़ी थी कि मालगाड़ी के दक्षिण रेलवे का बैगन नंबर 483954 का हॉस पाइप डैमेज हो गयी.
सूचना प्राप्त होने पर इमरजेंसी चाबी के सहयोग से रेल फाटक को खोला गया. जिसके बाद शहर स्थित रेलवे गुमटी पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन