सीएम को छह सदस्यीय टीम सौंपेगी कांड की रिपोर्ट
Updated at : 31 Aug 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री बिहार में अपराध सुनियोजित है बदमाशों को संरक्षण देने वाले भी नहीं बचेंगे मोतिहारी : सिरहा कांड के जो भी दोषी है उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. श्री रंजन ने पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग पकड़े गये है, जो फरार है उन्हें भी चिन्हित कर कड़ी […]
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री
बिहार में अपराध सुनियोजित है
बदमाशों को संरक्षण देने वाले भी नहीं बचेंगे
मोतिहारी : सिरहा कांड के जो भी दोषी है उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. श्री रंजन ने पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग पकड़े गये है, जो फरार है उन्हें भी चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी. मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने इस मर्माहत घटना को लेकर एक टीम गठित किया है. जिसमें मुख्य निर्णायक की भूमिका में श्री रजक ने पकड़ीदयाल के सिरहा घटना की जांच की, और निर्णायक टीम में विधान पार्षद सीपी सिन्हा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के लक्ष्मीश्वर राय, विधायक विद्या सागर निषाद व अन्य नेता गण उपस्थित थे.
श्री रजक ने बताया कि हम लोगों ने घटना की पूरी जानकारी ली, जिसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद परिजनों को उचित मुआवजा व दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी. अपराधियों के हौंसलों के जिन राजनैतिक संरक्षण या सामाजिक संरक्षण मिल रहे है वैसे राजनीतिक लोगों को भी बख्शा नहीं जायेगा.
इस घटना की जांच करायी जायेगी, जिसमें अपराधी का बेनकाब चेहरा सामने आयेगी. श्री रजक ने कहा कि 11 करोड़ जनता का परिवार है जो भी संभव होगा हम लोग कार्रवाई व उचित मुआवजा दी जायेगी. इंडिया क्राइम रिपोर्ट के अनुसार एक प्रश्न के जवाब में श्री रंजन ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ सुनियोजित है न की अपराध का ग्राफ बढा है. शराब बंदी के कारण ही अपराध सुनियोजित हुआ है. किसी भी मुद्दा पर आरोप -प्रत्यारोप चलता ही रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




