राइफल के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 30 Aug 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी. सिरहा कांड के सभी आरोपित तीन दिनों तक ठहरे थे मनियारपुर में सामूहिक हत्या करने वाले अपराधियों को दिया था संरक्षण सोमवार की सुबह बदला ठिकाना, पुलिस पहुंची शाम में मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा कटास टोला में चार लोगों की सामूहिक कांड में पुलिस ने राजेपुर थाना के मनियारपुर गांव में छापेमारी कर […]
विज्ञापन
छापेमारी. सिरहा कांड के सभी आरोपित तीन दिनों तक ठहरे थे मनियारपुर में
सामूहिक हत्या करने वाले अपराधियों को दिया था संरक्षण
सोमवार की सुबह बदला ठिकाना, पुलिस पहुंची शाम में
मोतिहारी : पकड़ीदयाल के सिरहा कटास टोला में चार लोगों की सामूहिक कांड में पुलिस ने राजेपुर थाना के मनियारपुर गांव में छापेमारी कर रविंद्र सिंह को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देसी राइफल व कारतूस बरामद हुआ है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि सिरहा सामूहिक हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के मनियारपुर में रवींद्र सिंह के घर पर छुपे होने की सूचना मिली थी. उसके आधार पर पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी टीम ने छापेमारी की. इस दौरान रवींद्र सिंह पकड़ा गया.
उसके घर से देसी राइफल व कारतूस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि सिरहा कटास टोला सामूहिक हत्या की घटना के बाद सभी अपराधी रवींद्र सिंह के घर पर ठहरे थे. उससे पूछताछ की जा रही है. घटना में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है. इधर एएसपी विजय कुमार ने बताया कि राइफल के साथ पकड़ा गया रवींद्र सिंह ने पूछताछ में बताया है कि उसके भाई उपेंद्र सिंह की नक्सलियों ने वर्ष 2007 में हत्या कर दी थी.
उन्होंने बताया कि नक्सलियों से भाई की हत्या का बदला देने के लिए उसने राकेश सिंह से हाथ मिला लिया. सिरसा की घटना में उसने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है.यहां बताते चले कि सिरहा कांड में अबतक सात अपराधी पकड़े जा चुके है.पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में तीन,भिखारी सहनी के पुत्र रमेश सहनी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में तीन व सातवां अप्राथमिक अभियुक्त रवींद्र सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. छापेमारी में अभियान एएसपी राजीव कुमार, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत कुमार, राजेपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




