िजले में आठ महीने में 12 लोगों की हुई हत्या

Updated at : 29 Aug 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
िजले में आठ महीने में 12 लोगों की हुई हत्या

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है. जहां एक माह के अंदर छह लोगों को एके47 की गोलियों से छलनी कर दिया गया. वहीं अब इस बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए हर वर्ग के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं. कब किसके साथ किस तरह की घटनाएं घटित […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है. जहां एक माह के अंदर छह लोगों को एके47 की गोलियों से छलनी कर दिया गया. वहीं अब इस बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए हर वर्ग के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं. कब किसके साथ किस तरह की घटनाएं घटित हो जाये यह कहना मुश्किल है. पिछले आठ माह के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक तीन महिलाओं सहित 12 लोगों को गोलियों से छलनी किया जा चुका हे.

इन हत्याओं में एके47 का प्रयोग किया गया है ये हत्याएं पुरानी दुश्मनी को लेकर हो या फिर रंगदारी को ले. लेकिन हर कोई दहशत में है. पकड़ीदयाल की घटना भी इसी का परिणाम है. भिखारी सहनी घर की चहारदीवारी के अंदर बैठ कर खाने खाने की तैयारी में थे तभी अंधाधुंध गोलियों की बौछार करने लगे. जहां भिखारी सहनी, उनकी पत्नी चम्पा देवी, वार्ड सदस्य राजकिशोर एवं उनके पौत्र आर्यन की मौत हो गयी.

12 लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल
अधिकतर की हत्या अत्याधुनिक हथियार से
एक माह में पकड़ीदयाल में हुई छह की हत्या
अब तक गोली मार की गयी हत्याएं
17 मार्च रौशन कुमार, ढेकहां लक्ष्मण टोला मुफस्सिल थाना
16 अप्रैल दिलीप सिंह, मच्छरगावां टोला रोहुआ कोटवा
22 अप्रैल रजनीश कुमार, खोरा केसरिया
24 मई पन्नालाल साह टिकैता तुरकौलिया
07 जून तारा नेशा, सुगांव सुगौली
21 जुलाई अमिताभ सहनी, बनरझूला पकड़ीदयाल
09 अगस्त टीमल यादव, अहिरवा टोला रक्सौल
20 अगस्त संगीता कुमारी, तेलहारा कुंडवा चैनपुर
26 अगस्त भिखारी सहनी, चंपा देवी, राजकिशोर व आर्यन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन