अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल

Updated at : 29 Aug 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल

ग्रामीणों ने तीन अपराधियों की पिटायी कर किया पुलिस के हवाले अपराधियों के पास से पिस्टल, चार कारतूस चाकू व बाइक बरामद पिटायी के शिकार अपराधी मठ गोवर्धन केसरिया के निवासी कल्याणपुर : पूरनछपरा गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का सोने का हनुमानी छीन कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों की ग्रामीणों […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तीन अपराधियों की पिटायी कर किया पुलिस के हवाले

अपराधियों के पास से पिस्टल, चार कारतूस चाकू व बाइक बरामद
पिटायी के शिकार अपराधी मठ गोवर्धन केसरिया के निवासी
कल्याणपुर : पूरनछपरा गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का सोने का हनुमानी छीन कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों की ग्रामीणों ने जम कर पिटायी की. ग्रामीणों से बचने के लिए अपराधियों द्वारा अंधाधूंध फायरिंग की गयी जिसमें महमद शाबीर छर्रे से घायल हो गये. घटना रविवार की शाम करीब 6.45 बजे की बतायी जाती है. इधर ग्रामीणों ने ग्लैमर बाइक पर सवार अपराधियों को कल्याणपुर थाने के नारायणपुल के पास घेर लिया और जम कर पिटायी कर दी, जिसमें तीनों बेहोश हो गये. सूचना पर थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने पहुंच कर
घायल अपराधियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया है. जिसमें अपराधियों की पहचान राहुल कुमार, बिट्टू कुमार और रितेश सिंह के रूप में की है. इन लोगों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, चार कारतूस व एक चाकू बरामद किया है. जब्त ग्लैमर बाइक का नंबर बीआर 05 एस 8979 बताया गया है. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय चिकित्सकों ने देर रात मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन