बीओआइ बरियरिया शाखा को लूटने का था प्लान

मोतिहारी : अरेराज में बरियरिया बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लूटने से बच गयी. पश्चिमी चंपारण के अपराधियों ने बैंक लूट की योजना बनायी थी. इसके लिए भैरो स्थान के पास अपराधी इकठ्ठे हुए थे. हथियार के साथ गिरफ्तार तीन अपराधियों ने इसका खुलासा पुलिस के समक्ष किया है. बताया है कि बैंक लूट का […]
मोतिहारी : अरेराज में बरियरिया बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लूटने से बच गयी. पश्चिमी चंपारण के अपराधियों ने बैंक लूट की योजना बनायी थी. इसके लिए भैरो स्थान के पास अपराधी इकठ्ठे हुए थे. हथियार के साथ गिरफ्तार तीन अपराधियों ने इसका खुलासा पुलिस के समक्ष किया है. बताया है कि बैंक लूट का प्लान गिरोह के सरगना सेतु कुमार ने बनायी थी.अपराधी सेतु कुमार बेतिया के बसवरिया माइकल कॉलोनी का रहने वाला है.
पुलिस ने जब भैरो स्थान के पास छापेमारी कर तीन अपराधियों को पकड़ा तो सेतु सहित तीन बदमाश चकमा देकर बाइक से फरार हो गये, जबकि पहाड़पुर के सटहा का सुरज कुमार, पश्चिमी चंपारण का नीरज कुमार व रामायण राम पुलिस के हत्थे चढ गया. पुलिस के अनुसार, आपराधिक षड्यंत्र में अरेराज के भी कुछ बदमाश शामिल थे. उनके द्वारा बैंक की रेकी की गयी थी. उनको भी चिन्हिंत कर लिया गया है.
बहुत जल्द षड्यंत्र में शामिल व घटना को अंजाम देने की साजिश रचने वाले सभी बदमाश पकड़े जायेंगे. इसके लिए अरेराज डीएसपी नुरूल हक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. बेतिया पुलिस से भी सम्पर्क कर फरार अपराधियों का नाम बता दिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




