संजीव कंस्ट्रक्शन ने बंद किया बालाकोठी में काम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रंगदारी के लिए फायरिंग व मारपीट रंगदारी को लेकर मंगलवार को पांच अपराधियों ने की थी मजदूरों के साथ मारपीट अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बरूराज में की छापेमारी मधुबन : राजेपुर में संजीव कंस्ट्रक्सन पर रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद बालाकोठी-गालिमपुर व बखरी-बालाकोठी प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य एजेंसी […]
विज्ञापन
रंगदारी के लिए फायरिंग व मारपीट
रंगदारी को लेकर मंगलवार को पांच अपराधियों ने की थी मजदूरों के साथ मारपीट
अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बरूराज में की छापेमारी
मधुबन : राजेपुर में संजीव कंस्ट्रक्सन पर रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद बालाकोठी-गालिमपुर व बखरी-बालाकोठी प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य एजेंसी व मजदूरों द्वारा बंद कर दिया गया है. इससे निर्माण कार्य पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है.संजीव कंस्ट्रक्सन के पेटी कॉन्ट्रक्टर सह मेहसी के प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार ने बताया कि मजदूर अपराधियों के भय से काम छोड़कर चले गये हैं. वहीं अपराधियों द्वारा रंगदारी को लेकर गोली मारने व बेस कैम्प जला देने की धमकी के बाद बिना सुरक्षा काम करना मुश्किल है.
प्रमुख ने बताया कि रंगदारों ने पूर्व में भी रंगदारी को लेकर धमकी दी थी, जिसको लेकर राजेपुर थाने में 29 जून 2015 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इधर एक बार फिर निर्माण कंपनी से रंगदारी को लेकर फायरिंग के बाद बिना सुरक्षा मुहैया कराये काम नहीं कराया जा सकता है.
क्या है मामला : राजेपुर के बालाकोठी से गालिमपुर जाने वाली सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत एक करोड़ 84 लाख व बालाकोठी से बखरी तक दो करोड़ 82 लाख की लागत से संजीव कंस्ट्रक्सन करा रही है.जिसका कार्यारंभ सितम्बर 2015 में शुरू हुआ था.जो राशि के अभाव में बंद हो गया था.राशि आवंटन के बाद फिर काम शुरू हुआ.जिसकी निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में थी. इसी बीच पुन: रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना से काम बंद हो गया है. मंगलवार की रात्रि काम कर लौट रहे मजदूरों से मारपीट की गयी. इसके बाद पांच अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की. वहीं इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने गालिमपुर के संजीत महतो की बाइक लूटने को लेकर फायरिंग की. पुलिस ने दोनों मामलों की पड़ताल शुरू कर दी है.
पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार ने बताया कि घटना स्थल से बरामद की गयी बाइक के सत्यापन के बाद बरूराज थाने में कमालपकड़ी निवासी संतोष राय की खोज में पुलिस वहां छापेमारी की, जो घर छोड़कर फरार है. उसकी गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण है.
टोला सेवकों का अनशन जारी : मोतिहारी ़ तालिमी मरकज शिक्षा स्वयं सेवक टोला सेवक संघ द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर डीईओ कार्यालय में अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा. अनशनकारियों में सफी अहमद, सोहराब हुसैन की हालत बिगड़ती जा रही है. अध्यक्षता कर रहे मोहमद रूस्तम अली सैफी ने कहा कि मंगलवार से अनशन पर बैठे लोगों का हाल जानने कोई पदाधिकारी नहीं आये है.
कहा कि मांगों की पूर्ति के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा. विदित हो कि पूर्व से कार्यरत एवं साक्षरता कार्यक्रम अक्षर आंचल योजना से वंचितों के समायोजन के लिए आदेश के बाद भी स्वयं सेवक साक्षरता कार्य से वंचित है. मौके पर मोहम्मद रूस्तम अली शैफी, सफी अहमद, परवेज आलम, सोहराब हुसैन, मोहमद अलाउद्दीन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










