55 करोड़ की मनरेगा भवन निर्माण योजना फाइलों में

Updated at : 23 Aug 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
55 करोड़ की मनरेगा भवन निर्माण योजना फाइलों में

मोतिहारी : जिले के सभी 405 पंचायतों में 13 लाख 26 हजार की लागत से मनरेगाा भवन निर्माण की स्वीकृति करीब एक वर्ष पूर्व मिली .लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण यह पत्र जिला परिषद को नही मिल पाया था.अध्यक्ष निर्वाचन के बाद फाइलों के उधेड़बुन में कुल करीब 55 करोड़ की योजना संबंधित संचिका निकाला […]

विज्ञापन

मोतिहारी : जिले के सभी 405 पंचायतों में 13 लाख 26 हजार की लागत से मनरेगाा भवन निर्माण की स्वीकृति करीब एक वर्ष पूर्व मिली .लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण यह पत्र जिला परिषद को नही मिल पाया था.अध्यक्ष निर्वाचन के बाद फाइलों के उधेड़बुन में कुल करीब 55 करोड़ की योजना संबंधित संचिका निकाला गया . मासमले को गंभीरता से लेते हुए जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल सोमवार को प्रधान सचिव से मिल उक्त योजना व पत्र अब तक न मिलने की जानकारी दी .

श्रीमति जायसवाल ने कहा कि वार्ता संतोषजनक हुई है और शीघ्र ्र हीं पंचायतों में मनरेगाा भवन निर्माण संबंधित प्रक्रिया आरंभ हो सकती है. उन्हंोंने कहा कि करीब 13 लाख 26 हजार की लागत से प्रत्येक पंचायत में मनरेगा भवन का निर्माण जिप के माध्यम से कराना है . राशि भी मनरेगा कार्यालय में है . हो सकता है लोस , विस व पंचायत चुनाव प्रक्रिया के कारण पत्र की जानकरी नहीं मिल सकी होगी . लेकिन अब पत्र मिल गया है कार्य भी धरातल पर उतरेगा और पूर्वी चम्पारण जिला परिषद जिले के विकास के सपने को पूरा करेगी .

जिला परिषद मोतिहारी को अब तक नहीं मिल पाया था पत्र
प्रत्येक पंचायत में भवन निर्माण कराना है जिला परिषद को
मामले को ले जिप अध्यक्ष प्रियंका मिली प्रधान सचिव से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन