तीसरे दिन भी बंद रहा गणपति ट्रेडर्स

Updated at : 22 Aug 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बंद रहा गणपति ट्रेडर्स

मोतिहारी : व्यवसायी पर हुए कातिलाना हमला को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी गणपति ट्रेडर्स नामक दुकान बंद रही. दुकान के बाहर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही. शहर के सभी दुकान खुले हुए थे परंतु उक्त दुकान जिसके व्यवसायी विक्रम को गोली लगी है वह दुकान भयवश नहीं खुली. अभी भी व्यवसायी शहर के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : व्यवसायी पर हुए कातिलाना हमला को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी गणपति ट्रेडर्स नामक दुकान बंद रही. दुकान के बाहर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही. शहर के सभी दुकान खुले हुए थे परंतु उक्त दुकान जिसके व्यवसायी विक्रम को गोली लगी है वह दुकान भयवश नहीं खुली.

अभी भी व्यवसायी शहर के रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती है, जहां स्थिति में सुधार हो रहा है. यहां बता दे कि शनिवार को इस घटना को लेकर शहर में भाजपा तथा व्यावसायिक संगठन के लोगों ने बंदी की थी, जिसमें शहर की सभी दुकानें बंद करायी गयी थी. तथा गांधी चौक स्थित सभी मार्गो को पूरी तरह जाम कर दिया गया था. सदर डीएसपी पंकज रावत की पहल तथा व्यवसायियों से वार्ता के बाद जाम को समाप्त कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन