भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 22 Aug 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कोटवा : आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवगोल चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने किया. इस दौरान सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर नारे लगाते हुए ऐतिहासिक गांव जसौली पट्टी पहुंचे, जहां किसान नेता लोकराज सिंह एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा […]

विज्ञापन

कोटवा : आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवगोल चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने किया. इस दौरान सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर नारे लगाते हुए ऐतिहासिक गांव जसौली पट्टी पहुंचे, जहां किसान नेता लोकराज सिंह एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधायक श्री सिंह व विधायक श्यामबाबू यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विधायक द्वय ने लोकराज सिंह की पौत्र वधू को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वही गांधी लोकराज पुस्तकालय के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने दोनों विधायकों को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह, अमित कुमार, राजेश्वर बैठा, राजेश वर्मा, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र नारायण सिंह, प्रभावती देवी, जग्रनाथ भगत, उपेंद्र नारायण सिंह, राजीव रंजन, भूपेंद्र नारायण सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
तिरंगा यात्रा जनसभा का आयोजन: कल्याणपुर ़ अंचल परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा जनसभा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष चुमन यादव की अध्यक्षता में की गयी. इस सभा में स्वतंतत्रता सेनानी भाग्यनारायण ठाकुर, सुभाष ठाकुर, साबित्री देवी, अखिलेश्वर सिंह, ताहिर हुसैन, बबन पाण्डेय, मुन्ना सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज हमलोग स्वतंत्रता सेनानी के कारण ही स्वतंत्र जी रहे है. यह उनही लोगों की देन है. मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, एमएलसी बब्लू गुप्ता, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, सियावर सिंह, अविनाश ठाकुर समेत कई मौजूद थे.
किया गया माल्यार्पण: संग्रामपुर ़ भाजपा ने तिरंगा के क्रम में जलहां में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वही स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मिल कर याद दिलाया गया कि स्वतंत्रता की लड़ाई में इनका योगदान था. माल्यार्पण करने वालों में पूर्व विस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, परमानंद पांडेय, अनिरूद्ध सहनी, चंदन सिंह, रविंद्र सिंह, नाबालिक गिरि, वकील सहनी समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन