संग्रामपुर में डॉक्टर ने खुद को मारी गोली

Updated at : 15 Aug 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
संग्रामपुर में डॉक्टर ने खुद को मारी गोली

गोली लगने के बाद अस्पताल परिसर में गिरे डॉ एसबी सिंह. अरेराज (मोतिहारी) : संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ एसबी सिंह गोली लगने से घायल हो गये. गोली उनके जबड़े में लगी है. उन्हें अरेराज रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. वहां से सदर अस्पताल के बाद पटना रेफर किया गया है. उनकी […]

विज्ञापन

गोली लगने के बाद अस्पताल परिसर में गिरे डॉ एसबी सिंह.

अरेराज (मोतिहारी) : संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ एसबी सिंह गोली लगने से घायल हो गये. गोली उनके जबड़े में लगी है. उन्हें अरेराज रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. वहां से सदर अस्पताल के बाद पटना रेफर किया गया है. उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना रविवार शाम संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की है. सूचना पर सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार, डीएसपी नुरुल हक मौके पर पहुंचे. वहां से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि डॉ एसबी सिंह ने मानसिक तनाव में आकर खुद को गोली मारी है.
बताया जाता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार की शाम प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ घनश्याम कुमार व डॉ एसबी सिंह बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे. इस दौरान पेशाब के बहाने डॉ सिंह चापाकल की तरफ गये. कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आयी. लोग चापाकल की ओर भागे, तो डॉक्टर खून से लथपथ गिरे थे. आनन-फानन में उन्हें अरेराज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया.
सिविल सर्जन प्रशांत कुमार ने बताया कि डॉ एसबी सिंह को एक दवा दुकानदार से विवाद चल रहा था. उन्होंने थाना में दवा दुकानदार के खिलाफ
संग्रामपुर में डॉक्टर
प्राथमिकी
दर्ज करायी है. एक इंज्यूरी रिपोर्ट
को लेकर भी विवाद था. इसको लेकर डॉक्टर काफी तनाव में थे. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
सीएस के पहुंचने से पहले हुई घटना
सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार दवा दुकानदार से झगड़े व इंज्युरी रिपोर्ट के विवाद की जांच करने वाले थे. सीएस के संग्रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने से पहले डॉ एसबी सिंह ने खुद को गोली मार ली. सीएस ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी, तो पता चला कि डॉक्टर ने खुद को गोली मारी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
जबड़े में लगी गोली पटना रेफर
संग्रामपुर पीएचसी की घटना,
देसी पिस्टल व कारतूस बरामद
दवा दुकानदार से इंज्यूरी रिपोर्ट को लेकर पहले से था विवाद
विवाद को लेकर काफी दिनों
से तनाव में रह रहे थे डॉ सिंह
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी हैं घायल डॉक्टर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन