शहर से तीन बाइक की चोरी, पुलिस परेशान

Updated at : 14 Aug 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
शहर से तीन बाइक की चोरी, पुलिस परेशान

मोतिहारी : शहर में बाइक चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही. दो दिनों के अंदर अलग-अलग जगहों तीन बाइक चोरों ने गायब कर दिया. समाहरणालय परिसर स्थित डीटीओ कार्यालय के सामने से चोरों ने संग्र्र्रामपुर के राधोलाल महतो की बाइक नंबर बीआर05एल/0186 चुरा ली. वहीं राजा बाजार से रवि नारायण राय की बाइक बीआर05एन/6676 दरवाजे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में बाइक चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही. दो दिनों के अंदर अलग-अलग जगहों तीन बाइक चोरों ने गायब कर दिया. समाहरणालय परिसर स्थित डीटीओ कार्यालय के सामने से चोरों ने संग्र्र्रामपुर के राधोलाल महतो की बाइक नंबर बीआर05एल/0186 चुरा ली. वहीं राजा बाजार से रवि नारायण राय की बाइक बीआर05एन/6676 दरवाजे से चोरों ने गायब कर दिया. तीसरी घटना पीयूपी कॉलेज गेट की है.

वहां से चोरों ने कल्याणपुर थाना के शंभुचक गांव निवासी रवि कुमार महतो की बाइक बीआर05एन/4518 चुरा ली. तीनो बाइक मालिकों ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन