एसएनएस कॉलेज के खाते से ~3.50 लाख िनकाले

मोतिहारी : साइबर क्राइम के धंधेबाज एटीएम के बाद अब फर्जी चेक का प्रयोग कर बैंकों से निकासी कर रहे हैं. शहर के एसएनएस कॉलेज के चेक से भागलपुर में इस तरह की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. भागलपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से नौ अगस्त को कॉलेज के खाते से तीन […]
मोतिहारी : साइबर क्राइम के धंधेबाज एटीएम के बाद अब फर्जी चेक का प्रयोग कर बैंकों से निकासी कर रहे हैं. शहर के एसएनएस कॉलेज के चेक से भागलपुर में इस तरह की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. भागलपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से नौ अगस्त को कॉलेज के खाते से तीन लाख 50 हजार रुपये राकेश नामक व्यक्ति के खाता में ट्रांसफर हुई
. राशि चेक से आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर हुई थी. फिर 10 अगस्त को गया की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पांच लाख 50 हजार का चेक एसएनएस कॉलेज के खाते राशि निकासी के लिए डाला गया. इस दौरान चेक क्लियरेंस के लिए गया शाखा ने मोतिहारी शाखा से संपर्क किया. सूचना पर मोतिहारी बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार से राशि निकासी संबंधित जानकारी ली. इस दौरान संबंधित चेक से राशि निकासी पर आपत्ति जतायी व शिकायत भी दर्ज करायी. मामला संज्ञान में आने के बाद गया शाखा से निकासी पर रोक लगा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




