महुआ फूल से बन रही चुलाई शराब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उत्पाद टीम की कार्रवाई में हुआ खुलासा पकड़े गये चार पियक्कड़ भेजे गये जेल पकड़े गये पियक्कड़ के साथ सैप जवान ़ मोतिहारी : महुआ फूल से अवैध चुलाई शराब बनायी जा रही है. शराब बंदी पर सख्ती के बाद कारोबारी लोकल स्तर पर उपलब्ध महुआ फूल का इस्तेमाल चुलाई शराब बनाने के लिए कर […]
विज्ञापन
उत्पाद टीम की कार्रवाई में हुआ खुलासा
पकड़े गये चार पियक्कड़ भेजे गये जेल
पकड़े गये पियक्कड़ के साथ सैप जवान ़
मोतिहारी : महुआ फूल से अवैध चुलाई शराब बनायी जा रही है. शराब बंदी पर सख्ती के बाद कारोबारी लोकल स्तर पर उपलब्ध महुआ फूल का इस्तेमाल चुलाई शराब बनाने के लिए कर रहे हैं. इसका खुलासा कोटवा के महारानी बैरिया गांव में छापेमारी के दौरान जब्त महुआ व जावा से हुआ है. जिला उत्पाद टीम ने उक्त गांव के व्यास राय के घर छापेमारी की. इस दौरान पांच डब्बा में चुलाई शराब बनाने के लिए रखा करीब 150 लीटर जावा-महुआ नष्ट किया गया. वही पांच लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गयी. कारोबारी व्यास राय भागने में सफल रहा. मामले में व्यास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसकी पुष्टि अधीक्षक उत्पाद केशव कुमार झा ने की. उन्होंने बताया कि महुआ फूल से चुलाई शराब तैयार का यह पहला केस जिला में मिला है. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात व गुरुवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी उत्पाद टीम के पर्यवेक्षण में छापेमारी हुई. इस कार्रवाई में मुफस्सिल के सिरसा चौक से परमा सहनी एवं घोड़ासहन से महदेवा निवासी रामनिवास ठाकुर सहित कोटवा बेलवा चौक से अजीत कुमार व सुनटून कुमार को पकड़ा गया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी शराब पीने के आरोप में पकड़ गये हैं. उक्त चारों पियक्कड़ को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व उत्पाद सब इंस्पेक्टर राजकुमार, संजय सिंह व कुलवंत कुमार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










