जांच में चिकित्सक की फर्जी डिग्री का खुलासा

Updated at : 12 Aug 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
जांच में चिकित्सक की फर्जी डिग्री का खुलासा

मोतिहारी : फर्जी प्रमाण पत्र एवं अवैध रूप से संचालित एक निजी नर्सिंग होम पर मुफसिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी मोतिहारी सदर प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डा श्रवण कुमार पासवान ने दर्ज कराया है. इससे जिला में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम मालिकों एवं चिकित्सकों में हड़कंप मच गया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : फर्जी प्रमाण पत्र एवं अवैध रूप से संचालित एक निजी नर्सिंग होम पर मुफसिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी मोतिहारी सदर प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डा श्रवण कुमार पासवान ने दर्ज कराया है. इससे जिला में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम मालिकों एवं चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है. सिविल सर्जन के निर्देशा पर स्वास्थ्य विभाग के चलाये गये विशेष अभियान के तहत गुरुवार को डाॅ पासवान ने छतौनी थाना के बैंक रोड स्थित सेवा पॉली क्लिनिक की जांच की.

जांच के क्रम में चिकित्सक डाॅ मोहमद युनूस का प्रमाण पत्र फर्जी निकला और इस अवैध प्रमाण पत्र के आधार पर अवैध रूप से नर्सिंग होम सेवा पॉली क्लिनिक का संचालन कर रहे है. जांच कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इनकी डिग्री फर्जी है और अवैध रूप से नर्सिंग होम चला रहे हैं. बिना लाईसेंस के ही दवा के दुकान का संचालन कर रहे थे जो कानूनन अपराध है. मुफसिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन