हवाई अड्डा मुहल्ला में रंगेहाथ चोर गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
हवाई अड्डा मुहल्ला में रंगेहाथ चोर गिरफ्तार

मोतिहारी : छतौनी के हवाई अड्डा मुहल्ला में सुरेंद्र सिंह के घर में चोरी करते एक चोर रंगेहाथ पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ पहले जमकर धुनाई की, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार चोर बगहा जिला के नरइपुर का अमर भगत है. छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि गृहस्वामी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी के हवाई अड्डा मुहल्ला में सुरेंद्र सिंह के घर में चोरी करते एक चोर रंगेहाथ पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ पहले जमकर धुनाई की, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार चोर बगहा जिला के नरइपुर का अमर भगत है. छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि गृहस्वामी के पुत्र शिवम कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि रविवार की रात चोर सुरेंद्र सिंह के मकान में घुस चोरी कर रहा था.

उसने लाखों की सम्पत्ति बांध ली थी. इस दौरान खटखट की आवाज पर घर वालों की नींद खुली. शोर मचाने पर चोर भागने लगा. मुहल्लेवासियों ने खदेड़ कर चोर को पकड़ लिया, उसके बाद जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में उसने गिरोह के कई सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन