शिव मंदिरों में लगी रही भक्तों की भीड़

मोतिहारी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही श्रधालुओं की भीड़ लगते देखा गया. इस दौरान पीपराकोठी बाबा शक्ति नाथ शिव मंदिर, जीवधारा, झंखरा, मठबनवारी, ढेकहा, पंडीतपुर, बंगरी आदि जगहों पर स्थित शिव मंदिरों में जल चढाने एवं पूजा पाठ करने […]
मोतिहारी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही श्रधालुओं की भीड़ लगते देखा गया. इस दौरान पीपराकोठी बाबा शक्ति नाथ शिव मंदिर, जीवधारा, झंखरा, मठबनवारी, ढेकहा, पंडीतपुर, बंगरी आदि जगहों पर स्थित शिव मंदिरों में जल चढाने एवं पूजा पाठ करने वाले महिला पुरूष भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा. वही मुख्य रूप से मंदिरों में लगे भीड़ को नियत्रित करने के लिए मंदिर समिति के योगेंद्र प्रसाद, उमाशंकर शर्मा, हरिशंकर शर्मा,चुटून प्रसाद, रवि शर्मा आदि लोग जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




