रिक्त पदों पर नियुक्ति को चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Updated at : 09 Aug 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
रिक्त पदों पर नियुक्ति को चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने दिया धरना

दूसरे दिन भी समाहरणालय पर जारी रहेगा धरना मोतिहारी : उम्मीदवार पदचरों का पैनल बनाकर पैनल सूची प्रकाशित करने एवं चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी के रिक्त पद पर नियुक्ति करने की मांग को लेकर बिहार राज्य उम्मीदवार चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा पूर्वी चम्पारण के बैनर तले सैकड़ो उम्मीदवार पदचरों ने सोमवार […]

विज्ञापन

दूसरे दिन भी समाहरणालय पर जारी रहेगा धरना

मोतिहारी : उम्मीदवार पदचरों का पैनल बनाकर पैनल सूची प्रकाशित करने एवं चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी के रिक्त पद पर नियुक्ति करने की मांग को लेकर बिहार राज्य उम्मीदवार चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा पूर्वी चम्पारण के बैनर तले सैकड़ो उम्मीदवार पदचरों ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जग्रनाथ ठाकुर, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अरविंद मिश्र, दिलीप कुमार, अतुल कुमार ने किया. जिसमे महासंघ गोपगुट के संयुक्त सचिव भूपेंद्र कुमार लाल ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते बिहार में अफसरशाही चरम पर है. वर्ष 2012-13 में विज्ञापन प्रकाशित करने तथा आवेदन-पत्र आमंत्रित करने के बाद आज तक जिला पदाधिकारी के स्तर से पैनल सूची का प्रकाशन एवं चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी के रिक्ति पद पर नियुक्त नही किया गया. जिसके कारण बाध्य होकर उम्मीदवार पदचरों को धरना दिया जा रहा है. उम्मीदवार पदचरों का पैनल सूची प्रकाशित करते
हुए इनकी नियमित नियुक्ति अविलंब किया जाय. वही धरना सभा को महासंघ के जिला सचिव भाग्यनारायण चौधरी, भैरवदयाल सिंह, जगत सिंह, हजारी शर्मा, संजय कुमार सिंह, ब्रजकिशोर दूबे, रामाशीष यादव, भुनेश पासवान, नागेंद्र राम, शंभु नाथ तिवारी, संतोष सिंह, मनोज कुमार चौधरी, गुड्डू कुमार, अरूण सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन