सिरसा के सोना सिंह ने बाल बंदी को दी थी स्कार्पियो

Updated at : 09 Aug 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सिरसा के सोना सिंह ने बाल बंदी को दी थी स्कार्पियो

स्कारपियो के खरीदार के इंतजार में खड़ा था हामिद लूट की है स्कारपियो, छानबीन में जुटी पुलिस लालगंज से लूटी गयी प्रतीत हो रही स्कारपियो मोतिहारी : छतौनी में चोरी की स्कार्पियो की डील होने वाली थी. रिमांड होम से फरार बाल बंदी हामिद खान से एक व्यक्ति स्कारपियो खरीदने आने वाला था. रहमानिया नर्सिंग […]

विज्ञापन

स्कारपियो के खरीदार के इंतजार में खड़ा था हामिद

लूट की है स्कारपियो, छानबीन में जुटी पुलिस
लालगंज से लूटी गयी प्रतीत हो रही स्कारपियो
मोतिहारी : छतौनी में चोरी की स्कार्पियो की डील होने वाली थी. रिमांड होम से फरार बाल बंदी हामिद खान से एक व्यक्ति स्कारपियो खरीदने आने वाला था. रहमानिया नर्सिंग होम के पास हामिद स्कारपियो के साथ उस व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ गया, जबकि चालक मोबाइल व अन्य कागजात लेकर फरार हो गया. हामिद ने पुलिस को बताया है कि मुफस्सिल थाना के सिरसा गांव के सोना सिंह ने उसको स्कारपियो देकर बेचने के लिए भेजा था. जिसको पैसा लेकर स्कारपियो देना था,उस व्यक्ति को हामिद नहीं पहचानता है.
सोना सिंह व स्कारपियो का चालक उस व्यक्ति को पहचानता है. मोबाइल में उसका नंबर था,लेकिन चालक मोबाइल लेकर फरार हो गया. छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि सोना सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसके संबंध में अबतक जो पता चला है, उसके अनुसार वाहन चोर गिरोह से उसके बेहतर ताल्लुकात है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि स्कार्पियो कहां से लूटी या चुरायी गयी है. फिलहाल मुजफ्फरपुर के लालगंज से लूटी गयी स्कार्पियो लग रही है. उन्होंने बताया कि हामिद को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन