डोरेन की कमी हमेशा खलेगी
Updated at : 05 Aug 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा. शहीद डोरेन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा, कहा झारखंड में योजनाअों के नाम पर लूट मची है: रामदास सोरेन पटमदा : इयांसिनान में शहीद डोरेन सिंह मुंडा की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार ने कहा कि डोरेन बाबू के नहीं रहने से पटमदा व बोड़ाम में […]
विज्ञापन
पटमदा. शहीद डोरेन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा, कहा
झारखंड में योजनाअों के नाम पर लूट मची है: रामदास सोरेन
पटमदा : इयांसिनान में शहीद डोरेन सिंह मुंडा की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार ने कहा कि डोरेन बाबू के नहीं रहने से पटमदा व बोड़ाम में पार्टी प्रभावित हुई है. झारखंड आंदोलन से जुड़े डोरेन बाबू की कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी. श्री कर्मकार ने कहा कि झारखंड बनने के बाद यहां सबसे अधिक भाजपा की सरकार सत्ता में रही. लेकिन राज्य गठन के 16 वर्ष बाद भी झारखंड विकास की पटरी पर नहीं आ सका है. पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड में योजनाअों के नाम पर लूट मची है.
करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी आज तक सवर्णरेखा परियोजना का कार्य पूरा नहीं हो सका है. दलित मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष मंगल कालिंदी ने कहा कि आजसू पार्टी सरकार में रहते हुए भी स्थानीय नीति का विरोध सिर्फ दिखावे के लिए कर रही है. झामुमो द्वारा शहीद डोरेन सिंह मुंडा की पत्नी कल्पना सिंह, पूर्ण चंद्र सिंह, लाल मोहन सिंह को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सभा को बोड़ाम जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, पटमदा के पूर्व पार्षद प्रदीप बेसार, लालटू महतो, प्रमोद लाल, राज लकड़ा, बाबर खान, सुभाष कर्मकार, श्यामापदो महतो, मंगल कालिंदी, काकुली सरकार, शंभु दास, अश्विनी महतो, देवेन सिंह, हिकीम महतो, पूर्ण सिंह, सुकुमार बेसरा, भक्त रंजन भूमिज, सनत बेसरा आदि ने भी संबोधित किया. डोरेन सिंह की याद में दो मिनट का मौन रखा गया. इससे पूर्व शहीद डोरेन सिंह मुंडा की प्रतिमा पर पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया.
कांग्रेसियों ने भी डोरेन सिंह को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसी नेता दुलाल भुइयां के छोटे भार्इ बलदेव भुइयां, निमार्इ मंडल, खगेन महतो, रवींद्र भट्टाचार्य आदि भुइयांसिनान पहुंचे और डोरेन सिंह मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत डोरेन सिंह मुंडा की पत्नी कल्पना सिंह से मिलकर हालचाल जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




